Posts

वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बोसा कार्यालय राज रॉयल गार्डन सेक्टर 14 में किया गया

Image
आगरा। वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बोसा कार्यालय राज रॉयल गार्डन सेक्टर 14 में किया गया इस मौके पर बोसा के सदस्यों ने जमकर होली खेली और और अबीर और गुलाल और प्राकृतिक फूलों होली खेलकर धमाल मचाया बोसा के राष्ट्रीयअध्यक्ष डॉ राहुल राज ने की इस अवसर पर शांति प्रेम सौहार्दऔर भाईचारे का मैसेज सभी को दिया सभी लोग इस त्यौहार को खुशियों के साथ मिलकर मनाए इस अवसर अतुल कुलश्रेष्ठ मंडल प्रभारी केसी जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा शहर अध्यक्ष संदेश शर्मा सचिव सोनिया शर्मा जिला सचिव अश्वनी वर्मा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्ता नीलम शर्मा एवं शहर उपाध्यक्ष राजदीप कुशवाहा सहित मीडिया प्रभारी बृजेश सिंह उपस्थित रहे।  संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

होलिका पूजा अर्चना फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को आज सभी के सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना

Image
आगरा। सद्भावना 580 परिवार की पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी ताज नगरी फेस दो पर भव्य रंगबिरंगे आकर्षक सजी होलिका की पूजा अर्चना के लिए सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हुवे से ही बच्चे मातृशक्ति परिवार के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को सात बार लपेटे हुए परिक्रमा करते रोली चावल से तिलक कर घर पर बने मिष्ठान का भोग लगाया सभी ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की वह आज के पवित्र दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की श्रद्धा भाव से आराधना की पंचवटी परिवार की बहुरानी दीक्षा अग्रवाल की पहली होली पूजा अर्चना पर सभी ने गले मिलकर बधाइयां दी संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया शाम को होलिका दहन के साथ   रंगों के होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार सभी बड़े उत्साह के साथ पंचवटी प्रांगण में रंगों की होली महोत्सव हबीब गुलाल लगाकर ढोल डी जे पर खूब धमाल के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लेंगे पूजा अर्चना में मुख्य रूप से साधना अग्रवाल ,दीक्षा अग्रवाल, भक्ति गोयल, बिंदिया धाकरे,मंजू शर्मा,शिवानी तिवारी,विराट शर्मा, संस्कृति अलंक्रित्ता, आदि मौजूद रही।  संवाददाता: धर्मेंद...

क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत की बैठक बरेली में संपन्न

Image
आगरा। सर्वसम्मति से आगरा महानगर का अध्यक्ष सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अरविंद अग्रवाल को बनाया गया है, जबकि महानगर का मंत्री हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव सोई को बनाया गया है। इसी क्रम में आगरा जिले का अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रबंधक आगरा वनस्थली विद्यालय एवं डोली पब्लिक इंटर कॉलेज एवं महामंत्री डॉ दिनेश कुमार यादव को आगरा विभाग का संयोजक राजेश कुशवाहा को प्रांत कार्यालय प्रमुख लव तिवारी को एथलेटिक्स के खिलाड़ी चंद्र प्रकाश को जिले का सह मंत्री बनाया गया है।उक्त बैठक क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम का संचालन ब्रज प्रांत के मंत्री रोहित ने किया। इस बैठक में पूरे प्रांत के सभी जिले और महानगर के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित हुए। अगले सत्र में होने वाले खेलकूद और क्रीड़ा भारती के आयामों पर विचार हुआ। इस बैठक में विशेष रूप से रितेश सुरेंद्र नौहवार रामपाल सिंह, आगरा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अरविंद अग्रवाल, मंत्री राजीव सोई, जिले के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, विभाग संयोजक राजेश कुशवाहा और प्...

प्लैटिनम जुबली समारोह में चेयरमैन रज़ा मुराद ने किया पुस्तक का विमोचन, महेश चंद्र शर्मा जी के 75वें जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन

Image
आगरा। पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशंस ने चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्लैटिनम जुबली समारोह का विजय नगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में आयोजन किया। समारोह की शुरुआत चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा ने सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम का आगाज़ गणेश वंदना व बृज वंदना के साथ हुआ। आगरा पब्लिक ग्रुप के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा ने बताया कि मंच से बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद ने पुस्तक का विमोचन किया। उसके बाद डांस इंडिया डांस फेम ऋषिका सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। म्यूजिकल बैंड ने अपनी मधुर आवाज़ से लोगों को थिरकाया। होली के माहौल में राधा कृष्ण के लोक नृत्य और बृज के मयूर नृत्य ने सबका मन मोह लिया। ग्रंथ परिचय: प्रधान संपादक मधु भारद्वाज, डॉ. आभा चतुर्वेदी (प्रबंध संपादक), संपादक दल: ललित कुमार, सह-संपादक: भावना वरदान शर्मा, नूतन अग्रवाल, ज्योति आदि। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: पद्मश्री डॉ. आर. एस. पारिख, पूर्व वी. सी. डॉ. जी. सी. सक्सेना, डॉ. संजय टंडन, कुंवर मानवेन्द्र सिंह (विधायक), राजा महेंद्र अरिदमन ...

होला मोहल्ला उत्सव को तीर्थ यात्रा रवाना तख्त श्री हजूर साहिब सचखंड नांदेड़ (महाराष्ट्र)

Image
 आगरा। गुरु तेग बहादर साहिब जी के पावन पवित्र स्थान गुरुद्वारा गुरु का ताल से धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे अरदास कर तीर्थ यात्रियों के जत्थे को रवानी बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ संत बाबा प्रीतम सिंह जी द्वारा तीर्थ यात्रियों को गुरु का सरोपा पहनाकर रवानगी दी।  बाबा जी बताया होला मोहल्ला त्यौहार की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी इस त्यौहार को मनाने का मकसद एकता बंधुत्व वीरता पारस्परिक प्रेम सिखों के शारीरिक और मानसिक रूप मजबूत बनाना   तख्त श्री हजूर साहिब 12 गुरुद्वारा स्थान ऐतिहास महत्व जानकारी के लिए सिख समुदाय द्वारा त्यौहार इतना भव्य होता है इस त्यौहार में घोड़े पर सवार निहंग हाथ में पंथ के निशान साहिब उठाए तलवारों के करतब दिखाते त्यौहार में पंच प्यारे नगर कीर्तन का नेतृत्व करते रंगों की बरसात करते हैं देश-विदेश से संगते होला मोहल्ला उत्सव बड़े ही श्रद्धा से मनाने आती है इस धार्मिक त्योहार धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है जत्थे की अगुवाई कर रहे प्रधान हरपाल सिंह जी ने बताया साप्ताहिक यात्रा का मकसद सभी का भला म...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Image
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में व वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक सुश्री तनुजा प्रसाद की अध्यक्षता में अधिकारी क्लब आगरा कैंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, "महिलाएं रेलवे के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं न केवल तकनीकी और परिचालन जिम्मेदारियों को संभाल सकती हैं, बल्कि नेतृत्व भी कर सकती हैं। उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  इस आयोजन में सामूहिक और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। आज इस कार्यक्रम के द्वारा नाटक के माध्यम से बलात्कार , बाल विवाह,शारीरिक शोषण, एसीड अटैक आदि मुद्दों पर जागरुकता फैलाई। ये केवल घटनाएँ नहीं हैं, बल्कि लाखों लोगों की ज़िंदगी से जुड़े सच हैं। इस अवसर पर परिचालन, वाणिज्य विभाग, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, सी एंड डब्ल्यू (कोचिंग एवं वैगन), रेल सुरक्षा विभाग, कार्मिक, विद्युत,चिकित्सा विभाग से महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्...

दयालबाग स्थित श्रीबालाजी धाम आश्रम में चल रहीश्रीमद् भागवत कथा में षष्ठम दिवस रासलीला का प्रसंग कहते कथा व्यास युवाचार्य अभिषेक साथ में फूलों की होली खेलते भक्तजन।

Image
आगरा। रासलीला केवल नृत्य गीत का प्रसंग नहीं बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के मिलन की पावन कथा है। कथा व्यास युवाचार्य अभिषेक ने बताया कि जब कोई भक्त प्रभु को अपना सर्वस्व समर्पित कर देता है तभी महारास घटित होता है। दयालबाग स्थित श्रीबालाजी धाम आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं फाल्गुन महोत्सव के षष्ठम दिन श्री रासलीला महोत्सव, श्री कृष्ण रुक्मणी मंगल और फूलों की होली प्रसंग का वर्णन हुआ। मुख्य यजमान कुंती चौहान और दैनिक यजमान सीमा राजपाल ने व्यास पूजन किया। आरती अरविन्द जी महाराज, श्री प्रेमनिधि जी मंदिर नाई की मंडी के मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी, हरिओम यादव, पूर्व विधायक सुबोध यादव, सुनील शर्मा, मनीष अग्रवाल, डॉ अनिल अग्रवाल और अनिल खंडेलवाल भरतपुर ने की। कथा व्यास युवाचार्य अभिषेक ने श्री रासलीला महात्म्य का वर्णन अपने मधुर कंठ से करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की रासलीला केवल नृत्य या गीत का प्रसंग नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के मिलन की गाथा है। उन्होंने समझाया कि रास शरीर का नहीं आत्मा का विषय है जब कोई समर्पित भाव से प्रभु का स्मरण करता है तो उसकी आत्मा प्रभु में ली...