क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत की बैठक बरेली में संपन्न


आगरा। सर्वसम्मति से आगरा महानगर का अध्यक्ष सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अरविंद अग्रवाल को बनाया गया है, जबकि महानगर का मंत्री हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव सोई को बनाया गया है। इसी क्रम में आगरा जिले का अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रबंधक आगरा वनस्थली विद्यालय एवं डोली पब्लिक इंटर कॉलेज एवं महामंत्री डॉ दिनेश कुमार यादव को आगरा विभाग का संयोजक राजेश कुशवाहा को प्रांत कार्यालय प्रमुख लव तिवारी को एथलेटिक्स के खिलाड़ी चंद्र प्रकाश को जिले का सह मंत्री बनाया गया है।उक्त बैठक क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम का संचालन ब्रज प्रांत के मंत्री रोहित ने किया। इस बैठक में पूरे प्रांत के सभी जिले और महानगर के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित हुए। अगले सत्र में होने वाले खेलकूद और क्रीड़ा भारती के आयामों पर विचार हुआ। इस बैठक में विशेष रूप से रितेश सुरेंद्र नौहवार रामपाल सिंह, आगरा महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अरविंद अग्रवाल, मंत्री राजीव सोई, जिले के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, विभाग संयोजक राजेश कुशवाहा और प्रांत मंत्री रोहित उपस्थित है।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई