कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन, जर्जर सिंधी मंदिर का भवन भरभराकर गिरा
ताजगंज थाने के सामने हादसा, कई वाहन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त; गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई आगरा। ताजगंज थाने के सामने स्थित सिंधी मंदिर का जर्जर भवन बुधवार को बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। भवन के मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय आसपास लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सिंधी समाज के लोगों के अनुसार मंदिर का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। इसकी स्थिति को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कमिश्नर से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक मुलाकात कर भवन की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की अनुमति देने की मांग की, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। आखिर किसका इंतजार कर रहा था प्रशासन? बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद समय रहते जर्जर भवन को सुरक्षित कराने अथवा आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार की बारिश में भवन गिरने के बाद मलबे में कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सिंध...