सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर शाखा 19 वा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
आगरा मे सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर शाखा 19 वा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया , वार्षिक उत्सव के अवसर पर जर्मनी से आए अथिति डेलिगेशन का स्वागत सम्मान कर भारतीय संस्कृति वासुदेव कुटुंबकम् को चरितार्थ किया , सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉक्टर गिरधर शर्मा ने जर्मनी डेलिगेशन की अगुवाई कर भारतीय और जर्मनी संस्कृति की एकता को दर्शाया , सेंट एंड्रूज स्कूल की चौथी शाखा के 19 वे अनुअल समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया , जर्मनी डेलिगेशन के सम्मान में स्कूल के बच्चो ने रॉक म्यूजिक प्रस्तुति दी , बच्चों द्वारा देवादिदेव महादेव के प्रदर्शन पर दी गई सुंदर प्रस्तुति देखकर जर्मनी डेलिगेशन के साथ सभी दर्शक गदगद हो उठे और वार्षिक उत्सव में आए दर्शकों ने खूब तालिया बजाई ,भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म का बच्चो ने शानदार प्रदर्शन किया , सेंट एंड्रूज स्कूल के मेधावी सेवन स्टार को सम्मानित किया गया , सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन गिरधर शर्मा ने वार्षिक उत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के 19 वे वार्षिक उत्सव पर भारत और जर्मनी के डेलिगेशन का सम्मान कर दो देशों की संस्कृति को को एक जुट करने का काम किया गया है।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.........


Comments
Post a Comment