तेरा प्यारा सजा है दरबार भवानी तेरे भक्तो की लगी है, कतार भवानी भक्तों को दर्शन दे गई एक छोटी सी कन्या
आगरा। विभव ग्रांड हाइट ताजनगरी पर मैया के भक्तों ने मैया की चौकी जगराता कर मैया का गुणगान किया सर्वप्रथम पंडित दुर्गेश द्वारा पूजा अर्चना करा मां शेरावाली की ज्योत प्रज्वलित समिति के मेंबरों द्वारा की गई बारी बारी सभी ने पूजा अर्चना कर शीश नवाया। मैया के स्वरूप झांकी ने सभी का मन मोहा जेडी एण्ड पार्टी आशु बेदी सिंगर द्वारा मैया के भक्ति भजनों एक के बाद एक भजनों ने भक्तों को मैया के रंग में रंगा। 1,तेरा प्यारा सजा है दरबार भवानी, शेरा वाली नू मनाइए सारे कम रास होडगे,तूने मुझे बुलाया शेरावालीए,मां रंग दे आ रंग दे, मैया का चोला है रंग लाल, आदि भजनों पर सभी भक्तों ने मैया के दरबार में झूमते नाचते अपने हाजरी भरी हलवे चने का भोग लगाकर मैया की भव्य विशाल आरती के अपरांत सभी भक्तों ने मैया की जय जयकार करते हुए प्रसादी भोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मैया से कामना की सभी के घरों में सुख शांति खान पान के भंडार भरे रहे। सोसायटी के मुख्य सनी खन्ना द्वारा सभी धन्यवाद किया। मुख्य रूप से अंजू सेठी, पल्लवी, सोनिया, नमीता, कमलप्रीत,शालू, श्याम भोजवानी, सन्नी खन्ना, त्रिलोचन सिंह, अमृतपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment