जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल के तीसरे दिन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अनेक अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
आगरा। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल 2024 के तीसरे दिन दिनांक 16/10/2024 को जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल नेहरू एनक्लेव आगरा पर सीबीएसई बॉस्केटबॉल नेशनल 2024 25 के तीसरे दिन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अनेक अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि श्रीमती ममता टपलू ,श्याम भोजवानी समाजवादी पार्टी श्रीमती अंजू डेनियल डायरेक्टर सेंट मार्कस स्कूल कृष्णा शाक्या डायरेक्टर एंजल स्कूल उपस्थित रहे। और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी टीम भावना तथा विद्यालय के प्रबंधक विनोद बंसल प्रधानाचार्य ममता दुबे, विशाल बंसल मोहित बंसल, एचओ डी स्पोर्ट्स राजेश शर्मा ने सभी टीमों उनके कोच व रेफरीज का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। और कहा के प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जागृत करना वह स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट................

Comments
Post a Comment