समाजवादी पार्टी आगरा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई


आगरा। समाजवादी पार्टी आगरा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महागर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओ ने वाल्मीकि को पुष्प अर्पित किया महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। "आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो, समय-समय पर ऊंच नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए।सम्मान में नेताजी ने समाजवादी पार्टी ने वाल्मीकि जयंती के दिन छुट्टी की थी। वाल्मीकि समाज को जो सुविधाएं, सम्मान मिलना चाहिए वह इस सरकार में नहीं मिल पा रहा है। "वाल्मीकि, संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं।उन्होंने संस्कृत मे रामायण की रचना की।महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई। रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्री राम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से, परिचित करवाता है जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि आदिकवि कहलाये। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके कर कमलों पर चलने का संकल्प प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, हरिमोहन लोधी प्रधान, पप्पू यादव,श्याम भोजवानी, देवेन्द्र यादव,पवन प्रजापति, अखिलेश यादव, सत्यभान यादव राजकुमार चौहान आजाद सिंह वाल्मीकि नरेन्द्र फ़ौजी असलम वारसी शिवपाल यादव , बलवंत यादव,वेद प्रकाश,विक्रम नलवंशी,पठान कुरैशी,विनोद श्रोतियाआदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश