महिला सशक्तीकरण पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन


आगरा। दिनांक 23.10.2024 को संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल के संरक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 की प्रभारी डॉ० चंचल देवी द्वारा एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसका शीर्षक था- 'संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किये गये प्रयास। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रो० किरन सिंह, डॉ० नीलम सिंह, डॉ० प्रतिमा सिंह की मुख्य भूमिका रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः विशाखा राठौर, प्रियंका एवं अल्ताफिया रहीं। कार्यक्रम में डॉ० मंजूलता, डॉ० संगीता कुमार, डॉ० नेहा विश्वकर्मा, कु० अमिता वर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम प्रभारी डॉ० चंचल देवी ने महिला सशक्तीकरण के अभिप्राय के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किये गये प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश