सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) की टीम ने धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया


आगरा। दिनांक 16.10.2024 को धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में व मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी.एस चौहान के नेतृत्व में सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया | जिसके अंतर्गत स्टेशन ,प्रतीक्षालय कक्ष ,प्लेटफॉर्म, कैटरिंग स्टाल,बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया , रिजर्वेशन ऑफिस व वाटर बूथ आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया व उसके बारे मे दिशा-निर्देश दिए एवं जिस बिन्दुओं पर इंप्रूवमेंट की जरूरत थी उसको संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़ –सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया | स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है । जिससे यात्रियों की सुविधायों में बढ़ोत्तरी की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधायों का सामना करना पड़े |इस निरीक्षण के दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी एस चौहान के साथ डीएमओ डॉ बीनाकुश, सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री टी के अग्निहोत्री, सहायक विद्युत इंजीनियर श्री पी सी अग्रवाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश