*शहीद परिवार को मिलेगा सेवा गौरव सम्मान*सेवा गौरव स्मारिका का संस्था के पदाधिकारियों ने किया विमोचन*


आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित पंचवटी चौक पर भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स सामाजिक संस्था की ओर से देश सेवा को समर्पित सेवा गौरव स्मारिका का विमोचन किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि डीजीसी क्राइम एडवोकेट बसंत गुप्ता ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया। बसंत गुप्ता ने कहा कि संस्था ने सेवा गौरव पुस्तक में देश सेवा को समर्पित युवाओ को मार्गदर्शन देने के लिए प्रेणादायक कहानियो का संकलन किया है। पुस्तक में परिवार में बेटे के बॉर्डर पर शहीद होने के बाद बेटे की कमी को पूरा ना हो पाने की स्थिति को भी दर्शाया है। ये स्मारिका युवाओ को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार पांडेय ने बताया कि शहीदों के परिवारों को सेवा गौरव सम्मान से 25 अक्टूबर को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित करने जा रही है। जिसमे आगरा मंडल के दो दर्जन से अधिक शहीद परिवारों को एक मंच से सम्मानित करेगी। इसी क्रम में सेवा गौरव स्मारिका का विमोचन किया गया। सभी का स्वागत नुथैलापति प्रवीण ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट चंचल गुप्ता, प्रिया बंसल, सुमित्रा सेनापति, जगदीश प्रसाद, अमित रोहिला, दीपक दिवाकर, नीरज चौधरी, मोनू आदि मौजूद रहे।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश