श्री अखंड साहिब जी के पाठ के आरंभता के साथ पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी वार्षिक समागम श्रद्धा भाव के साथ मनाया। थिरघरि वैसो से हरजन प्यारे सतगुरु तुम्हरे काज सवारे संतजना मिल हरि जस गायौ


आगरा। स्वामी गुरमुख दास उदासीन बाबा रंगूराम धाम प्राचीन सिंध सनातन मंदिर कैलाशपुरी आगरा पर पूजनीय योगीराज स्वामी बाबा रंगूराम साहिब जी का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया स्वामी गुरमुख दास उदासीन दास दीपक द्वारा शब्द कीर्तन कथा सत्संग की अमृत वर्षा के साथ श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ की आरंभता हुई दुर दराज से आई संगतो ने गुरु घर आकर गुरु महाराज जी के आगे अरदास शीश नवा  गुरुघर की खुशियो से अपनी झोली भरी मुख्य रूप से मौजूद सावित्री पमनानी, चांदनी भोजवानी, पूनम छत्तानी,मालती शर्मा, हीरा नवलानी, मोहिनी चंदानी, जीआ पमनानी, भाविका उदासीन, कीर्ति उदासीन, राजेश लालवानी, शंकर लाल मुखी, ओम प्रकाश भगत, हर्षित उदासीन आदि गुरु सेवक श्याम भोजवानी नंदलाल छत्तानी ने बताया श्री अखंड साहिब जी के पाठ के भोग 2,11, 2024 को दोपहर 1:00 उपरांत लंगर होगा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट..........

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश