धन धन साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में गुरबाणी कीर्तन समागम



 आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर सोढ़ी सुल्तान चौथी पातशाही धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब का प्रकाश पर्व बड़े श्रद्धा भाव व सत्कार के साथ मनाया गया। धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के भव्य सजे दीवान मे गुरु की प्यारी दुलारी संगतो ने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरुघर की खुशियां गुरु की पावन पवित्र गोद में बैठकर ली। अमृतमई कीर्तन दरबार की शुरुआत श्रीहेमकुंड साहिब की हाजिरी भर कर आये। जत्थे वीर हरप्रीत सिंह व हजूरी रागी अर्शदीप सिंह द्वारा अनमोल गुरबाणी शब्द कीर्तन कथा से संगतो को निहाल किया। 1, रामदास सरोवर नाते,जपि मन सति नामु सदा नामु,गुरु संत जनो प्यारा में मिलिया,तू मन वसिया, रंग बिरंगे गुब्बारों से सजे गुरुद्वारा हॉल बोले सो निहाल सत श्री अकाल की जयकारों की गूंज। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु रूप साध संगत को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां के साथ जी आया नू स्वागत सत्कार किया ज्ञानी मंशा सिंह द्वारा अरदास हुकुम नामा उपरांत गुरु का अटूट लंगर सभी धर्म प्रेमियों ने एक संगत एक पंगत होकर पाया। प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, गुरिंदर सिंह ओबेरॉय, इंद्रजीत सिंह वाधवा ,सुरेंद्र सिंह लवली, हरदीप सिंह,हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह लाडी,रिंकू वीर अमरजीत सिंह भसीन, आज्ञा सिंह, प्रमोद अरोड़ा आदि।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश