ऑनलाइन व्यापार के विरोध में समाजवादियों ने पदयात्रा मार्च निकाला। ऑनलाइन व्यापार स्लो प्वाइजन की तरह काम कर रहा है। मार्केट पर कब्जा करने के बाद यह ग्राहकों का खून चूसेंगे
आगरा। दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को समाजवादी व्यापार सभा महानगर के तत्वाधान में ऑनलाइन बाजार के विरोध में राजा मंडी बाजार में पदयात्रा मार्च निकाला और साथ-सा द ग्राहकों को भी जागरूक किया l ऑनलाइन बाजार की विरोध यात्रा समाजवादी पार्टी के पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल की नेतृत्व में राजा मंडी बाजार का रेलवे फाटक से राजा मंडी एमजी रोड चौराहे तक निकला l विनय अग्रवाल ने बताया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के दिशा निर्देशन में समाजवादी पार्टी ऑनलाइन बाजार का विरोध करती है ऑनलाइन बाजार से छोटे मझौल व्यापारियों का बहुत नुकसान होता है और व्यापार धंधे चौपट हो जाते हैं साथ-साथ बेरोजगारी भी फैलती है l यह भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी एमएनसी कंपनी जैसे अमेजॉन फ्लिपकार्ट आदि को लाभ देना चाहती है और गरीब व्यापारियों को मारना चाहती है l समाजवादी महानगर व्यापार सभा के अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने बताया ऑनलाइन बाजार के आने से बेरोजगारी भी बहुत फैल जाएगी आए दिन व्यापारी आत्महत्या कर रहा है क्योंकि वह कर्ज में डूब गया है उसका व्यापार नहीं चल रहा सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर लगाम लगानी चाहिए जिस देश का छोटा मझोला व्यापारी अपनी रोजी-रोटी कमा सके l समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता ने बताया ऑनलाइन व्यापार के ऊपर सरकार को 28% जीएसटी लगा देना चाहिए l बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी अभी लालच देकर ग्राहक को फंसा रही है और बाजार पर कब्जा करने के बाद मनमानी वसूली करेंगे l विरोध मार्च में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आदित्य गौतम राजीव सविता मुनव्वर खान प्रदीप वर्मा अभिषेक तापलू सलमान खान प्रकाश भाई रिजवान भाई राजू भाई इकराम शाकिर मकदूम विनोद खंडेलवाल सुनील बघेल कपिल रितेश अग्रवाल बादशाह खान आंसू सचिन जैन किशोर वर्मा आकाश कपूर राजेश अग्रवाल शिवदत्त मित्तल आदि थे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट...........

Comments
Post a Comment