कार्तिक माह में श्रीमद् भागवत कथा में अमृत धारा बहेगी


आगरा। रंग महल बैंकेट हॉल , बीधा नगर बोदला रॉड आगरा में श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा बहेगी। कथा वाचिक पं गरिमा किशोरी जी के मुखारबिन्द से दिनांक 03 नवंबर 2024 से अमूल्य गायन किया जाएगा। 03 नवंबर को गणेश पूजन एवं मंगल कलश प्रातः 10 बजे यात्रा निकाली जाएगी। 04 नवंबर 2024 को महाभारत कथा एवम कपिल देहोहुति उपाख्यान , 05 नवंबर 2024 को भक्त ध्रुब एवम सती चरित्र की कथा होंगी। 06 नवंबर 2024 को समुन्द्र मंथन, वामन अवतार , राम कथा एवम भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 07 नवंबर 2024 को कृष्ण की वाल लीलाएँ एवं गोवर्धन पूजा की कथा , 08 नवंबर को कंश वध, उद्धव गोपी संवाद एवम भव्य रुक्मणि मंगल , 09 नवंबर 2024 को सुदामा चरित्र एवम व्यास पूजन बडी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। 09 नवंबर को संध्याकालीन बेला में पुर्णाहुति एवम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 06 बजे तक रहेगा। सभी भक्तगण धार्मिक आयोजन में परिवार सहित आकर पुण्य कमाए व्यवस्था में मुख्य रूप से नानकराम मानवानी,समाजसेवी श्याम भोजवानी, मोतीराम अमूलानी, सुनील मानवानी, दिनेश मदान, योगेश जारानी, विजय अमूलानी,धमनदास, सतीश मानवानी,ललित कुमार, मुरलीधर, ललित सुमरानी, कुमार भाई, दिलीप कुमार, सुरेश सायानी, अजय जादवानी आदि।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट...........

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई