किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व की थीम पर किया प्रतियोगिताओ का आयोजन
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा 9 तक के सभी बच्चों ने प्रतिभाग़ लिया। कक्षा पीजी से यूकेजी के बच्चों ने राम सीता लक्ष्मण हनुमान के स्वरूप बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिससे पूरा विद्यालय भक्तिमय में हो गया। इन छोटे बच्चों के स्वरूप को देखकर ऐसा लग रहा था की यहां पर अयोध्या नगरी का पूर्णतः वास है। कक्षा प्रथम लेकर कक्षा 9 तक के सभी बच्चों ने दीपावली पर्व की थीम पर मटकियां सजाई ,मेहंदी प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता ,वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता, तोरण प्रतियोगिता, दिया और कैंडल डेकोरेशन सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजय सुनिश्चित की। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती और मिग्फ्रे ग्रुप के फाउंडर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में विद्यालय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल, विद्यालय को अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान और विद्यालय को डायरेक्टर डॉक्टर स्वाती चंद्रा रही। विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि इन बच्चों की वेशभूषा को देखकर ऐसा लग रहा है मानो स्वयं श्री राम और माता सीता अयोध्या नगरी में प्रस्थान कर रहे हैं। श्री मनीष कुमार मित्तल जी ने कहा की दीपावली पर्व सभी के लिए एक खास त्यौहार है जिसमें घरों में दिए जलाकर हम सभी लक्ष्मी गणेश की आराधना करते हैं और सभी के मंगल की कामना करते हैं। श्रीमती रीना जालान और डॉक्टर स्वाती चंद्रा जी ने सभी बच्चों में सर्टिफिकेट प्रदान कर सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुनैना नाथ ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित कर अल्पाहार वितरित किए। विद्यालय कोऑर्डिनेटर कीर्ति शर्मा एवं विद्यालय सुपरवाइजर ममता बघेल के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक गण दुर्गेश ,दीक्षा, अनीता, अंजू, दीपिका, पुष्पा, वर्षा, रुचि, साधना, प्रिया ,खुशबू ,साधना, सीमा ,तृप्ति, कीर्ति ,कुमकुम, यशोदा, पायल और विशाल मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट........


Comments
Post a Comment