डांडिया नाइट में झूमा दयालबाग


आगरा। हाथों में डांडिया लिए और श्रृंगार किए अनारकली लहंगे में तो कोई राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा तो कोई कलाइयों से कुहनियों तक चूड़ियां चूनर ओढ़े..। यह नजारा दिखा रविवार शाम दयालबाग स्थित हरिओम सेवा सदन में जहां फेस ऑफ़ आगरा संस्था की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। इस डांडिया नाइट में महिलाएं-युवतियां सहेलियों संग इस कदर झूमीं कि घंटों तक किसी को होश ही न रहा। हरी घास पर दूधिया रोशनी में इस डांडिया नाइट के आयोजन में शाम यादगार बन गई। शुरुआत विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रवज्जलित कर की। धमाकेदार शुरुआत ढोल बाजे, नगाड़े संग ढोल बाजे, आधा है चंद्रमा रात आधी रीमिक्स, दीवाने तो दीवाने हैं, ढोली तारो ढोल बाजे.. आदि गीतों से हुई। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई, डांडिया नाइट की धूम मचती गई। महिलाओं में डांडिया उत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा था। बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस किड, बेस्ट कपल आदि टाइटल का ख़िताब भी लोगो को दिया गया। महिलाओ ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी। इस दौरान प्रिया बंसल, अवदेश त्यागी, विशाल बसंल, मधुसूदन टंडन, श्रीकांत त्यागी, प्रो. कविता रायजादा, डॉ. ऋषभ गुप्ता, आशीष रायजादा, सोनू त्यागी, मंजू त्यागी आदि मौजूद रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट 

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश