कमला नगर में दिखे ब्रज की माटी और गुजराती संस्कृति के रंग
आगरा। गुजराती पारंपरिक नृत्य और ब्रज मंडल की साझा संस्कृति का अद्भुत मिलन, गरबा और डांडिया पर थिरकते युगल। ये नज़ारा था कमला नगर स्थित ओमेरियन सोसाइटी में आयोजित डांडिया उत्सव का । एक ओर गुजराती और बॉलीवुड गीतों में डूबे युगल नजर आ रहे थे तो दूसरी ओर ब्रज की संस्कृति और गुजरात पारंपरिक वेशभूषा में लोग अद्भुत आयोजन का एहसास करा रहे थे। माहौल ऐसा था कि मौजूद हर परिवार गरबा की मस्ती में खुद को झूमने से नहीं रोक पाया।अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने कहा कि हमारी सोसाइटी परिवार जैसी है, यही कारण है कि डांडिया के माध्यम से ब्रज की समृद्ध संस्कृति के दर्शन एक ही प्रांगण में यहां हो रहे हैं यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। नगाड़े संग ढोल बाजे, आज गरबा की रात है….जैसे गीतों पर डांडिया नृत्य का आनंद लिया। सोसाइटी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोग लगातार फोटो खींचते नजर आए। इस मनीष अग्रवाल, रेखा हसीजा, नरेश अग्रवाल, अनूप जैन, पवन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शरद हसीजा, रमेश भट्टर, रजत गुप्ता, अमन, शुभम्, सिद्धार्थ, वैभव, विशाल, निहाल, रोहित आदि मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment