आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक ( जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ) के नेतृत्व में


 



आगरा। दिनांक 13 अक्टूबर दिन रविवार को सिकंदरा सेक्टर 10 स्थित जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम भारत के दिग्गज कारोबारी एवं पद्म विभूषण प्राप्त रतन टाटा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। बैठक का मुख्य उद्देश आगामी 16 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी रखा गया। आगरा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से ज़िला महासचिव संजय सिंह, प्रवेंद्र यादव, भूपेन्द्र कुशवाह, मोहित अग्रवाल, कलुआ राम, ललित साहनी ,राजेंद्र वरुण ,रितेश हैरिसन, अनिल सिंह, हर्ष कुमार सिंह ,सलमान अब्बास आदि लोग शामिल हुए।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई