हाथों की मेहंदी अमर रखना, अमर हमारा सुहाग रखना
आगरा। समाजसेवी भाविका दियालानी के तेज नगर, कमला नगर स्थित निवास पर रविवार को करवा चौथ के पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। यहां सामूहिक रूप से पूरे विधि विधान से करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। मौजूद सोलह श्रृंगार में सजी सुहागिन स्त्रियों ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। करवा चौथ त्योहार का महत्व जाना। व्रत के पारण से पूर्व कहानी सुनी। भाविका दियालानी ने महिलाओं को बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्ची निष्ठा से इस व्रत किया जाए तो माता पार्वती सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को करवा चौथ की इस तरह बधाई दी...मेहंदी का रंग और गहरा, सुहाग रहे सदा आबाद, घर में आएं खुशियां, शुभ हो आपके लिए करवा चौथ का त्योहार। इसके बाद सभी अपने-अपने घर जाकर चांद को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। इस अवसर पर मंजु दियालानी, नीता चावला, मिशा दियालानी, कंचन ददलानी, मेघा नाथवानी,नेहा वत्यानी, ज्योति हिरानी, चांदनी वासवानी, डिंपल वासवानी, प्रीती दियालानी, काव्या वाधवानी, सौम्या वाधवानी, पलक वाधवानी, प्रीती बुलचंदानी, मौजूद रही।


Comments
Post a Comment