नगर कीर्तन 5 जनवरी को गुरुद्वारा माईथान से निकाला जाएगा।


 

                                     
आगरा। सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे विगत वर्षो की भांति निकाले जाने वाले नगर कीर्तन का इस वर्ष भी 5 जनवरी को गुरुद्वारा संत शहीद केहर सिंह बालूगंज पर समापन होगा। सिक्ख समाज के समस्त गुरुद्वारे ,जत्थेबंदियों की आज गुरुद्वारे माईथान पर सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इस बार श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 6 जनवरी को है और नगर कीर्तन उससे पूर्व के रविवार 5 जनवरी को गुरुद्वारा माईथान से निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सवारी इस बार पीछे रहेगी। गुरुद्वारा नानक पाढा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप एवं पांच प्यारे आयेंगे।संत सिपाही रंजीत अखाड़ा इस नगर में अपने गतके से जौहर दिखाएंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा गुरु के ताल से जत्थेदार अमरीक सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह, द्वारा की गई माईथान के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,चेयरमैन परमात्मा सिंह, नरेंद्र सिंह लालिया,अर्जिंदर पाल सिंह,हरपाल सिंह,बंटी ओबराय, चरणजीत सिंह,बालूगंज गुरुद्वारे से प्रधान इंदर जीत सिंह गुजराल,राजेंद्र सिंह मिट्ठू,मनमोहन सिंह,बिट्टू रेखी,जसबीर सिंह अरोरा,जसबीर सिंह जस्सी,गुरुद्वारे नानक पाडा के रघुबीर सिंह,राना रंजीत सिंह, परमजीत सिंह मक्कर ,बंटी चावला, डी पी सिंह,बबलू अर्शी ,लक्की सेतिया,अर्जिंदर सिंह,देवेंद्र सिंह जुल्का,आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई