8 नवंबर से कलाकुंज जैन मंदिर में शुरू होगा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान-मंदिर कमेटी ने किया पत्रिका का विमोचन
आगर। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद से अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर 8 से 16 नवंबर के मध्य श्री सिद्धचक महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी कलाकुंज मंदिर कमेटी द्वारा तैयारी पूर्ण हो चुकी है। जिसको लेकर 4 नवंबर को आगरा के मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें कलाकुंज मंदिर समिति के पदाधिकारीओं द्वारा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की पत्रिका का विमोचन किया गया। कलाकुंज मंदिर समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार जैन ने बताया कि विधान का शुभारंभ 8 नवंबर को सुबह 6:00 बजे देवआज्ञा 7:00 बजे घटयात्रा एवं ध्वजारोहण जाप अनुष्ठान मंडप शुद्धि के साथ शुरू होगा| वही मुख्य संयोजक मुकेश जैन भगत ने बताया कि प्रात:7.00 घटयात्रा रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर मारुति एनक्लेव विनय नगर सुलहकुर नगर,मारुति स्टेट, मारुति चौराहे होती हुई वापस कलाकुंज जैन मदिर पहुंचेगी|। जिसमें घटयात्रा का शुभारंभ सीए दिव्यांशु जैन और ध्वजारोहण मास्टर अजय जैन एवं रश्मि जैन परिवार द्वारा किया जाएगा। मंदिर के अर्थमंत्री डॉक्टर राजीव जैन ने बताया कि इस नौ दिवसीय विधान की मांगलिक क्रियाएं पंडित श्री सौरभ जैन शास्त्री एवं संगीतकार श्री विशाल जैन अहिंसा म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संपन्न कराई जाएगी| संयोजक पवन जैन ने बताया कि 9 दिवसीय विधान में प्रतिदिन श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा और विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी और साय:काल प्रभु की मंगल आरती शास्त्र प्रवचन एवं कलाकुंज महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया जाएगा। कलाकुंज मदिर समिति के मास्टर अजय जैन जी ने कहा कि इस विधान में सौधर्म इंद्र,यज्ञ नायक,कुबेर इंद्र,ईशान इंद्र,ब्रह्मइंद्र के पत्र भी बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि यह विधान अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर पूरे आगरा नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में आयोजित किया जाता है। विधान में भक्त 10 दिनों तक सिद्धों की आराधना करेंगे। और विधान में आगरा की विभिन्न शैलियों की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में पधारेंगे। इस अवसर पर रविंद्र कुमार जैन,राजेंद्र जैन,संजय जैन,मुकेश जैन भगत,प्रवीन जैन, मास्टर अजय जैन दिव्यांशु जैन, डॉक्टर राजीव जैन, पंडित विवेक जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त कलाकुंज मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

Comments
Post a Comment