सोए हुए सनातनियों को जागृत करने हेतु मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ (प्रमोद कुमार सिंह)


आगरा। सोए हुए सनातनियों को जागृत करने हेतु भगवान श्री राम की प्रेरणा से हर मंगलवार के दिन आगरा के किसी भी मंदिर में क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर हिंदू एकजुटता और हिन्दू अस्मिता का ध्यान रखते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने का निश्चय किया है। इससे  सनातनियों के बच्चों में हमारे प्राचीन सनातन धर्म के प्रति जागरूकता आएगी वहीं दूसरी और हफ्ते में एक बार सही समस्त क्षेत्रीय सनातनी हफ्ते में एक बार सही आपस में मिलेंगे और भविष्य में होने वाली चुनौतियां का सामना करने हेतु मानसिक रूप से सक्षम होंगे और हिन्दू एकता का परिचय देंगे। इस क्रम प्रथम पाठ फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित प्रेम मंदिर पर किया गया था, द्वितीय पाठ ऋषि मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर पर और आज लगातार तीसरे मंगलवार को अपने प्रयास को आगे बढ़ाते हुए  सी.ओ.डी रोड स्थित प्राचीन खटीक चक मंदिर पर अपने सनातनी भाइयों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम के सूत्रधार और संयोजक भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री,अनुसूचित मोर्चा प्रमोद कुमार सिंह, गोरक्षक दल से धर्मेंद्र धाकड़, महानगर अनुसूचित मोर्चा मीडिया प्रभारी शंकर कट्टर,रिशु,ऋषभ, नितिन,राजीव, अनुज रोचानी,शिवम, नरेश प्रजापति,कृष्णा आदि रामभक्त मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश