श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का प्रकाश गुरुपुरब बड़े ही श्रद्धा सत्कार के साथ मनाया गया


आगरा। गुरुद्वारा बाबा अजीत सिंह जी (रजि.) अजीत नगर खेरिया मोड़ आगरा मे 24/11/2024 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक *धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का प्रकाश गुरुपुरब* बड़े ही श्रद्धा और सत्कार  के साथ  मनाया गया। जिसमे आगरा के अखंड कीर्तनी जत्थे भाई जसपाल सिंह जी और उनके साथियो ने आसा दी वार, हजूरी रागी भाई करनैल सिंह जी और अजीत नगर की संगत ने मिल के हर जस कीर्तन और पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई जसप्रीत सिंह जी बठिंडा वालो द्वारा हर जस कीर्तन कथा कर संगतो को निहाल किया। शब्द 1., सिमर सिमर सिमर नाम जीवा , 2. माई चरण गुर मीठे 3. मौलेयो मन तन हरिया होया 4. जप जप हर का नाम। कीर्तन के उपरांत ज्ञानी करनैल सिंह जी द्वारा अरदास हुकमनामा कर कार्यक्रम का समापन हुआ। समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर वरतया। जिसमे परमातमा सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी,हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतजीत सिंह, हरसिमरन सिंह,जगदीप सिंह, मनोज नोतनानी , अमन प्रीत सिंह जी, और समूह गुरु प्रेमी उपस्थित थे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट.......... 

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई