लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार समिति का हुआ पुन गठन


आगरा। द कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग आगरा की नवनिर्मित समिति का 29-11-2024 दिन शुक्रवार को प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग में गठन हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कौशल ने बताया लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की लंबित चली आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए ये समिति कार्य करेगी। आये दिन विभाग द्वारा नए नए नियम निकालकर ठेकेदारों को परेशान कर रहा है ठेकेदारों के कई कई वर्ष के भुगतान नहीं किये गए है। जिससे ठेकेदारों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए इस का गठन हुआ है। शुक्रवार को प्रांतीय खण्ड प्रांगण में एक स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस मौके पर संरक्षक गण राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, कृपाल सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सिंह, आर पी गुप्ता, उदल सिंह, समिति के सचिव जय प्रकाश चौधरी, उपाध्याय प्रवीण लवानियां, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा, कौशल रामप्रकाश अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, चमन फौजदार, बंटू प्रधान, असीम खान, केशव देव आदि ठेकेदार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश