दिव्यांग बुजुर्गो और बच्चो को दी व्हीलचेयर, हाथ की छड़ी और नी-केप ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं हेल्प एज इंडिया ने किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन


आगरा। ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्गो और बच्चो को व्हीलचेयर, हाथ की छड़ी, नी-केप आदि दिव्यांगों के सहायक उपकरणों का वितरण ताजगंज स्थित पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन चौराहा पर किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट संजीव त्यागी, सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरिब अहमद और पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुवेश ने दीप प्रवज्जलित कर किया। संस्थापक चेतन अरोरा ने बताया कि पिछले तीन माह से चिन्हित करीब सौ दिव्यांगों को व्हीलचेयर, हाथ की छड़ी, नी-केप का वितरण किया गया है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियो से ताजगंज थाने की भी कायाकल्प करने की अपील की ताकि पर्यटकों यहाँ के थाने की सुन्दर फोटो अपने कमरे में कैद कर ले जा सके। अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने बताया कि युवा गीतकार मन शुक्ला ने ताजगंज को व्यापारियों व प्रसाशन के साथ तालमेल बना कर स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए बनाया गीत भी गा कर सुनाया। संचालन रविंद्र वर्मा एवं अमित शिवहरे ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ब्रजमोहन अरोरा, डीजीसी क्राइम बंसत गुप्ता, गुरलीन कौर, अतुल तिवारी,संदीप अरोरा, ब्रह्मदत्त शर्मा, राहुल शिवहरे, मयंक अग्रवाल, रामचरण पोरवाल, रविकांत दुवेश, गोविन्द वर्मा, शिव नाथ जादौन, नरेश सहगल, शिवम् शर्मा, प्रदीप राठौर, राजेश गुप्ता, सुमाइल खान,अली हुसैन, राहुल शिवहरे, अली हुसैन, महेश राजपूत, आसिफ, आरिफ आरिफ तैमूरी, अंजुम, पवन, देवेंद्र बघेल, महंत पिंटू मिश्रा, रघुनाथ, इराशाद, अनुपम जैन, सुनील,आसिफ आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश