धन धन गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव 6 जनवरी को गुरुद्वारा श्री कलगीधर गुरुद्वारा दशमेश दरबार पर गुरमत समागम कीर्तन दरबार
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर पर गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशपुरब की खुशी में भव्य गुरमत समागम कीर्तन दरबार सुबह 8:00 बजे से 11 बजे कीर्तन की हाजिरी बीबी कशलीन कौर वीर हरजिंदर सिंह हजूरी रागी भाई जगतार सिंह कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। श्री कलगीधर गुरुद्वारा सदर बाजार भव्य जगमग रोशनी से सजेगा शाम के विशेष आलौकिक कीर्तन दरबार शाम 7:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगतों गुरमत समागम कीर्तन शब्द गुरबाणी से जोड़ेंगे। भाई साहब भाई हरजोत सिंह गुरु तेग बहादर साहिब जी के पवित्र स्थान गुरुद्वारा मीठा खूह बीबी बलविंद्र कौर हजूरी रागी हरजीत सिंह हैड ग्रंथि अमरीक सिंह द्वारा अनमोल कीर्तन शब्द गुरबाणी की अमृत वरखा होगी गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। गुरु रूप प्यारी साध संगत से विनती गुरमत कीर्तन समागम में परिवार सहित हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां पाए। बेनती करता प्रधान रमन साहनी, प्रधान हरपाल सिंह, बंटी ओबेरॉय, गुरु सेवक श्याम भोजवानी मलकीत सिंह, बबलू अर्सी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह वाधवा, गुरिंदर ओबेरॉय, हेमू भाई, सिमरन सिंह आदि।

Comments
Post a Comment