हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीमती भगवती देवी जैन का जन्म दिवस


आगरा। श्रीमती भगवती देवी जैन महाविद्यालय की संस्थापिका श्रीमती भगवती देवी जैन का जन्म दिवस 04 जनवरी को उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल, इण्टरमीडिएट एवं बाल मंदिर की प्रधानाचार्या डॉ० अंजलि नाकरा एवं श्रीमती मंजू मिश्रा और प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह वोहरा जी, सचिव श्री अशोक कुमार राठी जी, मेजर भूषण लाल मण्द्धान, डॉ० एस०के० चौहान जी एवं गुड्डू बाबू, रिषभ जैन आदि द्वारा भगवती देवी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। दाऊ दयाल महिला पी०जी० कॉलेज की प्राचार्या प्रो० रेनू वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय गान, देवी स्तुति और इण्टरमीडिएट की अलशिफा खांन ने भगवती देवी पर व्याख्यान के माध्यम से पूरा विषय रखा। वैष्णवी भटनागर एवं इशम ने माँ भगवती पर भाव पूर्ण कविता प्रस्तुत की। तत्पश्चात् प्रबन्ध समिति के सचिव श्री अशोक कुमार राठी जी व समस्त प्रबन्ध समिति द्वारा तीनों सस्थाओं की कर्मठ शिक्षिकाओं महाविद्यालय से डॉ० (कैप्ट) नीलम कान्त, डॉ० नीलम सिंह एवं प्रियंका रानी को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। बाल मंदिर से श्रीमती अर्चना गौड, श्रीमती तापौसी, कु० अर्शी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कार्यालय अधीक्षक श्री गोविन्द अग्रवाल, श्री मनोज सक्सेना, श्री अम्बिका तिवारी, श्री निशान्त शाक्य, श्री आशीष सक्सेना, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री सत्यवीर सिंह, श्री विजय सैनी, श्री अभिषेक कुमार, श्री सुरेश, श्री दीपक, श्री रजत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रो० वंदना अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए माँ भगवती को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ० नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर तीनों संस्थानों की सभी शिक्षिकाएँ प्रो० मीरा अग्रवाल, प्रो० अनुराधा गुप्ता, प्रो० किरन सिंह, प्रो० शिखा श्रीधर, प्रो० अनिता रानी, डॉ० मनीषा, डॉ० नेहा विश्वकर्मा, डॉ० संगीता कुमार आदि उपस्थित रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट..........

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश