होम्योपैथी की बारीकी सीख रहे 10 देशों के चिकित्सक, बाग फरजाना स्थित डॉ पारीक होम्योपैथिक सेंटर में आयोजित कार्यशाला में डॉ. आदित्य पारीक
आगरा। बाग फरजाना स्थित डॉ. पारीक होम्योपैथिक सेंटर में सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें 10 देशों के 45 चिकित्सक शामिल हुए हैं। यहां गंभीर रोगों में होम्योपैथी से इलाज की बारीकियां सीख रहे हैं।
पद्मश्री डॉ आरएस पारीक ने बताया कि कैंसर, किडनी, हृदय रोग में भी होम्योपैथी से सफल इलाज हो रहा है। इसके चलते विदेशों में होम्योपैथी का तेजी से विस्तार हो रहा है। डॉ आलोक पारीक ने बताया कि कार्यशाला में जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, रूस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया समेत 10 देशों के 45 चिकित्सक शामिल हुए हैं।
डॉ. आदित्य पारीक और डॉ. नितिका पारीक ने बताया कि सात दिन तक गंभीर रोगों में होम्योपैथी से इलाज के बारे में व्याख्यान होंगे। ठीक हो चुके मरीजों की केस स्टडी भी बताई जाएगी। कार्यशाला में डॉ प्रशांत पारीक, सुशील गुप्ता, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा......

Comments
Post a Comment