विश्व कल्याण के लिए 25वें विशाल रुद्र महायज्ञ का आयोजन श्री सोमनाथ धाम पर संपन्न हुआ।



आगरा। शाहगंज स्थित श्री सोमनाथ धाम में विश्व कल्याण के लिए 25वें विशाल रुद्र महायज्ञ का आयोजन आज संपन्न हुआ। योगी शंकरनाथ के सानिध्य में महाशिवरात्रि के दिन यज्ञ मे बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। इस पावन अवसर सोमनाथ धाम के सेवक हेमंत भोजवानी ने बताया कि पूज्य ब्राह्मणों और आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें पंडित भूपेंद्र शर्मा, पंडित दौलतराम शास्त्री, पंडित सुमित शास्त्री, योगी जहाजनाथ और योगी विश्वनाथ ने यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे पर राजेश धनकानी,भरत मंगलानी, श्याम मुलानी, नितिन रजवानी, टीकम लालवानी, लक्की खियानी, राजू मोटवानी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहें। 


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश