सहकारिता कार्यशाला में शूटिंग के पदकधारकों को 11000 रुपये की धनराशि देकर किया गया सम्मानित
आगरा। बलवन्त विद्यापीठ रूरल इन्स्टीट्यूट बिचपुरी, आगरा एवं नेशनल कॉपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया NCUI नई दिल्ली और सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सयुक्त तत्वाधान में राज्यस्तरीय सहकारिता ओलम्पियाड वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्कशॉप की अध्यक्षता युवराज अम्बरीशपाल सिंह, सचिव बलवन्त ऐजूकेशनल सोसाइटी आगरा द्वारा किया गया।उन्होंने संस्थान के प्राचार्य और सभी स्टेक हॉल्डर को कार्यशाला आयोजित करने की बधाई दी। इसके बाद एन०सी०सी० प्रभारी प्रो० सुनील बाबू चौधरी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय सूटिंग पदक धारक दो एन०सी०सी० छात्राओं कु० रजनी बघेल और कु० इफरा जमाल को बलवन्त एजूकेशनल सोसाइटी के माननीय सचिव युवराज अम्बरीशपाल सिंह जी द्वारा संस्थान के खेल विभाग की ओर से 11000 -11000 रूपये की धनराशि का चैक पुरुस्कार के रूप में प्रदान किया और भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दीं । इसके उपरांत प्राचार्य प्रोफेसर सीमा भदौरिया द्वारा विभिन्न खेलो के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किये । इस अवसर पर कार्यशाला आयोजक सचिव प्रो० पी०के० सिंह, प्रो० एन०के० सिंह०, प्रो० एस० बी० चौधरी, प्रो० आशुतोष भण्डारी, प्रो० सूरजमखी, डॉ० सुभाष चन्द्र, डॉ० संजय कुमार, डॉ० शिखागर्ग, डॉ० तेजराजसिंह हाडा, डॉ० नीलेश कुमार एवं डॉ० नीतेश कुमार श्रीमती लक्ष्मीरानी , श्री रोशन सिंह , सीमा कुमारी , डॉ देवेंद्र कुमार उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments
Post a Comment