आगरा मंडल के फतेहपुर सीकरी और किरावली स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग का कार्य संपन्न हुआ




आगरा। को मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के फतेहपुर सीकरी और किरावली स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग की कमीशनिंग का कार्य एवम वीडियो डिस्प्ले यूनिट में इन बिल्ट ब्लॉक उपकरण का कार्य संपन्न हुआ है I आगरा मंडल ने उक्त कमीशनिंग का कार्य संपन्न कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

यह उपलब्धि मंडल के ब्रांच लाइन की संचालन क्षमता, संरक्षा,सुरक्षा और उन्नत संचार प्रणाली को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ईदगाह- बयाना रेलखंड के उक्त दोनों स्टेशनों पर पैनल इंटरलॉकिंग से इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग का कार्य एवम् इन बिल्ट ब्लॉक उपकरण की कमीशनिंग रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है I जिससे सिग्नल विफलता में कमी आएगी, गाड़ी संचालन में सहूलियत होगी।यह महत्वपूर्ण कार्य परिचालन एवं सिग्नल एवं टेलिकॉम व इंजीनियर विभाग ,गति शक्ति के अधिकारियों , कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों के अहम् योगदान से संपन्न हुआ।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई