प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आर एस एस, आगरा एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित, उत्तर प्रदेश) द्वारा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रणाम फाउंडेशन के अन्तर्गत रामलाल वृद्ध आश्रम और गौशाला के नवीनीकरण का उद्घाटन
आगरा। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रणाम फाउंडेशन के अंतर्गत रामलाल वृद्ध आश्रम और गौशाला के नवीनीकरण का अत्यंत सौहार्दपूर्ण कार्य किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत वृद्धजनों के लिए 48 नए कमरे बनाए गए, वहीं गौशाला के नवीनीकरण और विकास कर उसे सुव्यवस्थित और रहने योग्य बनाया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आर एस एस, आगरा एवं प्रदेश मंत्री, भाजपा प्रणित , उत्तर प्रदेश), श्री राकेश गिरि जी (विधायक, भाजपा, टीकमगढ़, म.प्र.), गेस्ट ऑफ ऑनर श्री नरेश शर्मा (BM, कॉर्पोरेट बैंक), क्लस्टर हेड विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी और विधायक श्री राकेश गिरि जी द्वारा दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को माला, पट्टिका एवं गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने वृद्ध आश्रम और गौशाला के नवीनीकरण के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने माता-पिता और सभी बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। यदि हम अपने माता-पिता की सेवा करें और उन्हें दुखी न करें तो वृद्ध आश्रमों की आवश्यकता ही न पड़े।
उन्होंने समाज से यह निवेदन किया कि यदि कोई अनाथ बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी के माध्यम से मुफ्त शिक्षा, शैक्षिक सामग्री और आवश्यक दैनिक वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि यदि किसी के संपर्क में ऐसा कोई बच्चा हो तो हमें अवश्य सूचित करें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री राकेश गिरि जी ने वृद्धजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती आर एस एस, आगरा एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित, उत्तर प्रदेश) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उपस्थित गणमान्य अतिथि एवं कर्मचारी:
मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर के अलावा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी, सीए संजीव अग्रवाल, DGM मुकेश चंद, GM नरेश शर्मा, विक्रम सोलंकी, हर्षित जैन, विकास शर्मा, विजय वर्मा, अमित गौतम आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रणाम फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...



Comments
Post a Comment