महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला दिवस समारोह रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया




आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा के महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला दिवस समारोह रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया। जिसमे रेलवे के विभिन्न विभागों से नामित महिला कर्मचारियों के साथ-साथ सांस्कृतिक समिति की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने तथा अधिक कौशल विकास करने पर जोर दिया तथा समाज में महिलाओं को अधिक योगदान देने पर बल दिया । कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में महिला संगठन की अध्यक्षा के साथ-साथ सचिव श्रीमती अदिति मित्तल, कोषाध्यक्ष शालिनी वर्मा तथा संगठन की अन्य सदस्याओ ने भाग लिया और महिलाओं को महिला दिवस पर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला दिवस के इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने भरपूर जोश तथा हर्षोल्लास से भाग लिया। I इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री राजेश कुमार क.हि नि. तथा श्री मुकेश कुमार मु.क.हि.नि. ने अपना योगदान दिया।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश