श्री माथुर चतुर्वेदी समाज आगरा का होली मिलन समारोह युवा चतुर्वेदी मंच द्वारा विजय नगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में किया गया।


आगरा। श्री माथुर चतुर्वेदी समाज आगरा का होली मिलन समारोह युवा चतुर्वेदी मंच द्वारा विजय नगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में किया गया। सर्वप्रथम समाज के बुजुर्गों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रवज्जल करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद बच्चों के द्वारा बाल होली गायन का कार्यक्रम किया गया, तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा होली गायन प्रस्तुत किया गया एवं बाद में चतुर्वेदी समाज का परम्परागत होली गायन पुरुषों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत समाज के सभी लोगों ने एक साथ प्रीतिभोज किया और आख़िरी में लक्की ड्रा एवं होली गायन वाले बच्चों पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा चतुर्वेदी मंच के अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी, महामंत्री अक्षय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सुमित चतुर्वेदी, मोहित चतुर्वेदी, शुभम चतुर्वेदी,गौरांग चतुर्वेदी,पार्थ चतुर्वेदी, अंकुर चतुर्वेदी ,प्रखर चतुर्वेदी,सूर्यांश चतुर्वेदी आदि के साथ साथ समाज के तमाम मुख्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश