ब्रह्मनिष्ठ संत शिरोमणि योगीराज साँई लीलाशाह जी महाराज का जन्मोत्सव पर्व श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज के प्रांगण में मनाया जाएगा।




आगरा। श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी द्वारा बताया गया सभी शहर वासियों को बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मनिष्ठ संत शिरोमणि योगीराज साँई लीलाशाह जी महाराज का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षौल्लास वह श्रद्धापूर्वक श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज के प्रांगण में मनाया जाएगा। दिनांक 24 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे जिसमें हवन यज्ञ दुग्धाभिषेक सत्संग कीर्तन व प्रवचन आम भंडारा प्रसादी इत्यादि 24 मार्च शाम को श्री कृष्ण वाटिका से साईं लीलाशाह जी की रथयात्रा आरंभ होगी। जिसमें फूलों से सजे हुए रथ पर साँई विराजमान होंगे। वहीं क्षेत्र भ्रमण में साईं की अनुयाई परिवार सहित शामिल होकर साईं के रथ को सीच अपना जीवन सफल करते है। बैंड बाजों की भक्ति गीतों की मधुर धुन में क्षेत्र का भ्रमण सभी श्रद्धालु अपना अपना अमूल्य समय निकालकर इस भव्य आयोजन में शामिल होकर अपना जीवन सफल करते। जन्मोत्सव की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं तैयारियों में लगे सहयोगियों में, पूरन चंद्र, जे के मदनानी, मनीष हरजानी,आशु मूलचन्दानी, श्याम भोजवानी, जितेंद्र त्रिलोकानी, जीतू तुलसीयानी, साथ ही 25 मार्च को साँई लीलाशाह भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें अजमेर व आगरा के म्युजिकल ग्रुप द्वारा भक्तों को आनंदित किया जाएगा।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई