क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत जिला आगरा उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न


आगरा। क्रीड़ा भारती ब्रजप्रांत (उत्तर प्रदेश-उत्तारखंड) के तत्त्वावधान में आगरा जिला की प्रथम बैठक दिनांक 31/03/2025 (सोमवार) को दुर्गा देवी मंदिर छावनी संघ कार्यालय नामनेर में आयोजित की गई। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सभी ब्लॉक एवम् तहसीलों से आए हुए क्रीड़ा भारती पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता के साथ बैठक में क्रीड़ा भारती की खेल योजनाओं तथा अपने भारतीय पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सोशल मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहकर भारतीय खेलों के लिए प्रेरित करने पर विचार किया गया। इसके साथ क्रीड़ा भारती के अंतर्गत आगे होने वाले खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिसके लिए नए खिलाड़ी, खेल प्रेमियों और सदस्यों को जोड़ने के लिए योजना बनाई गई। इस दौरान प्रांत सहमंत्री मोहित वर्मा, आगरा जिला अध्यक्ष आगरा वनस्थली विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मित्तल, महासचिव (मंत्री) शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश सिंह यादव, सहमंत्री चंद्र प्रकाश सिंह राजपूत, आगरा विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाह एवं कार्यालय प्रमुख लव तिवारी, अजय हिन्दुस्तानी, मातृशक्ति ललिता कुशवाह, नीलम सिरसा, आगरा कराटे एसोसिएशन महासचिव पुष्पेंद्र यादव, राहुल दुबे, शिशुपाल चाहर आदि अन्य कई राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित कार्यकारिणी कार्यकर्ता एवम् सदस्य मौजूद रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई