माधुर्य' सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा होली मिलन समारोह तपन ग्रुप फार्म, अमर विहार पुलिस चौकी दयालबाग में किया गया।


आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच 'माधुर्य' उदीयमान लेखकों, कवियों और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष पर्यंत कार्यक्रम करता रहता है। इसी क्रम में आज माधुर्य संस्था द्वारा होली पर रंगारंग ब्रज संस्कृति से ओतप्रोत गीत संगीत के इंद्रधनुषी कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। "ब्रिज बिहारी बिरजू ने सुनाया होली खेले तो आय जाइयो "खयाल गायकी से विष्णु सक्सेना ने समा बांधा। बाल स्वरों में तोष और देव्यांश ने मधुर स्वरों में होली सुनाई। संस्था की अध्यक्ष आगरा की स्वर कोकिला निशिराज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर होते रहने चाहिए, युवा कलाकार जिनको मंच नहीं मिलता है, हमारी संस्था माधुर्य सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्था इस तरह की निरंतर प्रयास कर रही है कि युवा कलाकारों को मंच प्रदान हो और उनकी कला यहां पर आकर एक नया आयाम बनाएं।अगुंतकों का राजकुमार जैन ने चन्दन से टीका लगाते हुए श्रीराम नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना, वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्त, कवि रामेंद्र शर्मा रवि, एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष एकता जैन, स्थानीय पार्षद भरत शर्मा, सीए संजीव माहेश्वरी, सुनील विकल, सीएफ एंड्रूज के डायरेक्टर डॉ. गिरधर शर्मा, नीरज सक्सेना, अतुल दक्ष, डॉ. हिरदेश चौधरी, आरजे नागेश शुक्ला, राजू वर्मा, विनय बंसल, वीरा सक्सेना, डॉ. मधु भारद्वाज, राजा बहादुर राज, दीपक खरे, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, प्रकाश गुप्ता बेबाक, डॉ. मधुरिमा आदि उपस्थित रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश