सिंधु नगरी महाकुंभ महोत्सव का हुआ भूमि पूजन


आगरा। बुधवार को राष्ट्र सिंधी महासंघ एवं सेंट्रल सिंधी पंचायत के तत्वाधान में 27 वें सिंधु नगरी महाकुंभ महोत्सव का भूमि पूजन पंडित गौरी शंकर महाराज द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया। अध्यक्ष एडवोकेट महेश सोनी ने बताया कि यह आयोजन पिछले 27 वर्ष से करते आ रहे हैं। आयोजन हर बार एक नए विषय के साथ किया जाता है। इस बार आयोजन को महाकुंभ एवं संत हिरदाराम साहब जी का दरबार सजवाएंगे। महासचिव मनोहर लाल हंस ने बताया कि इस बार विगत वर्षों की भाँति सिंधु रतन घनश्याम दास देवनानी को दिया जाएगा तथा साथ ही पांच सिंधु गौरव भी दिए जाएंगे। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस बार सिंधु नगरी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से भव्य रूप में किया जाएगा। भूमि पूजन में प्रमुख रूप से श्याम भोजवानी, जितेंद्र तृलोकानी, परमानंद आतवानी, नंद लाल आयलानी, गिरधारी लाल करमचंदानी, मेघराज दियालानी, रामचंद्र हसानि, खेम चंद तेजवानी, राजू खेमानी, सुशील नोतनानी,रमेश कल्याणी, जतिन मंगलानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई