हमारा संविधान हमारा अभिमान" मिशन के अंतर्गत आगरा कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर वाद-विवाद एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा। 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा कॉलेज में "हमारा संविधान हमारा अभिमान" मिशन के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम द्वारा की गई।
*वाद-विवाद प्रतियोगिता*
प्रतियोगिता दो विचारोत्तेजक विषयों पर केंद्रित रही:
1. क्या भारतीय संविधान आज भी मूल भावना के अनुसार लागू हो रहा है?
2. क्या आज का युवा वर्ग डॉ. अंबेडकर के विचारों को केवल औपचारिकता तक सीमित कर रहा है?
इस प्रतियोगिता में बीए एलएलबी की छात्रा परी पचौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए (राजनीति विज्ञान) की छात्रा खुशी चौधरी को द्वितीय तथा एलएलबी की छात्रा अदिति शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इला शर्मा, फरहीन एवं ऋतिक सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. भूपाल सिंह एवं प्रो. शशिकांत पांडेय द्वारा किया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमए के छात्र विक्रम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति शर्मा एवं सपना सिंह को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा रिया सिंह एवं विजय सिंह को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ज्योति सैनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. पी. बी. झा थे तथा संयोजिका प्रो. मनीषा दोहरे रहीं।
*मुख्य अतिथि का संबोधन*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यालय सह-प्रमुख श्री अंकित पांडे ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। सामाजिक समरसता के आधार पर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
समापन एवं संचालन कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम के प्रेरणास्पद उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा, "बाबा साहब शिक्षा को सर्वोपरि मानते थे। आगरा कॉलेज में हम निरंतर शैक्षणिक एवं वैचारिक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को क्रियान्वित करते रहेंगे।"
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की समन्वयक प्रो. ममता सिंह, प्रो. रीता निगम एवं प्रो. अल्पना ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. शेफाली चतुर्वेदी, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. भूपाल सिंह, डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. विकास सिंह, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. अनुराधा नेगी, प्रो. विजय सिंह (चीफ प्रॉक्टर), प्रो. संध्या मान, डॉ. दीपाली सिंह एवं डॉ. शिव कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment