आगरा कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के हिंदी विभाग में नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्वागत शब्दों के माध्यम से प्राचार्य का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सुनीता रानी घोष, ममता सिंह, शेफाली चतुर्वेदी, वंदना जी, प्रो. संध्या यादव, प्रो. सुनीता द्विवेदी, प्रो. चंद्रशेखर शर्मा, मुख्य प्रानुशासक प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. उमाकांत चौबे, प्रो. भूपाल सिंह, राम प्रकाश पाल, सीताराम एवं अनेक शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी विभाग को यह गौरव प्राप्त है कि यह आगरा कॉलेज का सबसे पुराना विभाग है। उन्होंने विभाग की समृद्धि हेतु पुस्तकों की संख्या में वृद्धि, विभागीय पुस्तकालय की स्थापना और शोध कार्यों की गुणवत्ता में सुधार का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अधिकतम समय देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रत्येक प्राध्यापक का दायित्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे एकजुट होकर महाविद्यालय की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करने में सहयोग करें।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता रानी घोष ने प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि विभाग सदैव महाविद्यालय की गरिमा को ऊँचाई देने हेतु तत्पर रहेगा।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments
Post a Comment