अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ आगरा के सदस्यों ने मनाई अंबेडकर जयंती
आगरा। आगरा कैंट स्थित उत्तर मध्य रेलवे संस्थान में सोमवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संगठन आगरा द्वारा संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती बेबी रानी मौर्या कैबिनेट मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल , बौद्ध भिक्षु भंतेश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के अनमोल विचारों पर प्रकाश डाला और उनकी नीतियों पर चलने का संकल्प दोहराया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों रेलकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ l कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों और जनहित में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा......

Comments
Post a Comment