डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में विशेष आयोजन


आगरा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 15/04/2025 को आगरा कॉलेज, आगरा में एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा रोवर्स-रेंजर्स द्वारा गंगाधर शास्त्री सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने कहा कि एन.सी.सी., एन.एस.एस. और रोवर्स-रेंजर्स के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के विशिष्ट विद्यार्थी हैं, जो समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण जैसे उद्देश्यों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करके युवा समाज को नई दिशा दे सकते हैं।


कैप्टन अमित अग्रवाल एवं कैप्टन रीता निगम ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और उत्तरदायित्व को सदैव निभाने की प्रेरणा दी। रोवर्स-रेंजर्स की संयोजिका डॉ. कल्पना चतुर्वेदी ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सेंट जॉन्स कॉलेज तक निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में कैडेट्स एवं स्वयंसेवक डॉ. आंबेडकर का चित्र हाथ में लिए भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समाज को एकता, समरसता और संवैधानिक मूल्यों का संदेश दे रहे थे।

इस अवसर पर प्रो. ममता सिंह, प्रो. शेफाली चतुर्वेदी, डॉ. अल्पना ओझा, डॉ. मनीषा दोहरे, डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. संध्या मान, प्रो. भोपाल सिंह, डॉ. विकास कुमार सिंह, प्रो. सीमा सिंह सहित अनेक संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश