हमारा संविधान हमारा अभिमान' शीर्षक के अंतर्गत आगरा कॉलेज के विधि संकाय द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन - भारत में समता एवं सामाजिक न्याय की प्राप्ति में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में 'हमारा संविधान हमारा अभिमान' शीर्षक के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 19 अप्रैल 2025 को विधि संकाय द्वारा 'भारत में समता एवं सामाजिक न्याय की प्राप्ति में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भूमिका' विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
सेमिनार में विधि विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता की। कुल 35 छात्र-छात्राओं ने डॉ. आंबेडकर द्वारा समता एवं सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु किए गए प्रयासों तथा उनके विधिक पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वक्ताओं ने संविधान में निहित समानता के अधिकार, आरक्षण नीति, सामाजिक न्याय संबंधी विधिक प्रावधानों तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इनकी प्रासंगिकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने समता एवं सामाजिक न्याय की समकालीन स्थिति पर भी विचार व्यक्त किए और डॉ. आंबेडकर के दृष्टिकोण को आज के संदर्भ में अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया गया।
सेमिनार में विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डी. सी. मिश्रा, प्रोफेसर एम. एम. खान, प्रोफेसर शितिकंठ दुबे, प्रोफेसर उमेश कुमार, प्रोफेसर एस. एन. जैसल, प्रोफेसर राकेश कुमार, प्रोफेसर अमरनाथ, प्रोफेसर सुधेन्द्रनाथ, प्रोफेसर मनीष शंकर तिवारी, प्रोफेसर रीता निगम, प्रोफेसर रिजु निगम, प्रोफेसर संजीव शर्मा, डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. शिववीर सिंह यादव, डॉ. फिरोज अंसारी, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. अर्चना यादव तथा डॉ. अजहर अली खान सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments
Post a Comment