पृथ्वी दिवस पर परिचर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संवर्द्धन एवं संरक्षण समिति के तत्वावधान में "पृथ्वी के समसामयिक मुद्दों" पर एक सारगर्भित परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फुपुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह चौहान तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम ने पृथ्वी पर वृक्षों की लगातार होती कमी और उसके कारण उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय संकटों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. चौहान ने कहा कि बढ़ती गर्मी और बदलती जलवायु परिस्थितियों का समाधान हम कृत्रिम तरीकों से खोजने का प्रयास कर रहे हैं, जो स्वयं समस्या को और अधिक गहरा कर रहे हैं। जबकि धरती पर रहने वाले अन्य जीव-जंतुओं के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है। उनके लिए एकमात्र समाधान है कि मानव अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराए।


परिचर्चा में यह मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया कि कॉलेज परिसर में गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने के कारण वृक्षों का संरक्षण कठिन हो रहा है। इस पर प्राचार्य डॉ. गौतम ने आश्वस्त किया कि नगर निगम तथा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही गंगाजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

परिचर्चा के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधे रोपे। सभी उपस्थित जनों ने पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा हेतु ठोस व सकारात्मक कदम उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. पी. वी. झा, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. दीपक उपाध्याय, डॉ. भगवत स्वरूप यादव, डॉ. भूपाल सिंह, डॉ. शशिकांत पाण्डेय, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह तथा डॉ. धर्मवीर सिंह सहित अनेक शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश