सत्संग ज्ञान वर्षा सद्गुरु देव भगवान जी के श्रीमुख से


 आगरा। सतगुरु स्वामी टेऊंराम आश्रम केदार नगर पर तीन दिवसीय 31 वे वार्षिकोत्सव में महामंडलेश्वर अमरापुर दरबार जयपुर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के आगमन पर सिंधी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम हवन प्रेमप्रकाशी ध्वजा वंदन उपरांत स्वामी भगत प्रेम प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में 31 वा वार्षिकोत्सव बड़े श्रद्धा भाव के साथ दिव्य भक्तिमय ज्ञान सत्संग की गंगा की अमृत वरखा प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा जिसमें हजारों सद्गुरु स्वामी टेऊंराम महाराज जी के सिंधी समाज अनुयायियों ने भाग लेकर सतगुरु द्वारा सत्संग की ज्ञान रुपी गंगा में डुबकी लगा कर अपना जीवन सफल किया। साईं जी द्वारा प्रवचन, दीपक को घी तब चाहिए जब वो जल रहा हो बुझने के बाद घी डालना व्यर्थ है उसी प्रकार इंसान की कद्र समय रहते कर लीजिए वक्त जाने पर अफसोस करना व्यर्थ है। सतनाम साक्षी सतनाम साक्षी मूलमंत्र पवित्र रसना के साथ मुख्य सेविका दीदी भगवती साजनानी द्वारा कीर्तन सत्संग की हाजिरी भरी, संत करे कुल का कल्यान राम नाम का छीटा लगाकर, 5 अप्रैल सुबह 5:30 बजे विशाल प्रभातफेरी पोशाक पहरान 10:30 सामुहिक जनेऊ संस्कार अखंड पाठ का भोग सतगुरु जी के सानिध्य में होगा। मुख्य रुप से सेवादार विनोद साजनानी, जगदीश मोहनानी,गुरु सेवक श्याम भोजवानी राजू सिंघानी, अमित महेश किशोर विनोद कमल ललित कृष्णा धीरज परवीन वासु दीपू अनिल जीतू ,निर्मला लालवानी, इंदु पूजा सरला सोनिया जानवी सपना देवकी गोपी टीनू भारती ज्योति निमा कोमल रेनू लालवानी, वर्षा भावना लीला भारती कशिश जानकी रेनू लता आदि मौजूद रहे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश