अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर बढ़ा विवाद, अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग


आगरा। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक बयान “ब्राह्मण पर में मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?” सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज़ होते जा रहे हैं। इस बयान को ब्राह्मण समाज की भावना को आहत करने वाला और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला बताया जा रहा है।

इसी को लेकर आज शहर के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार को एक औपचारिक शिकायत पत्र (तहरीर) सौंपा और अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। तहरीर में कहा गया है कि इस प्रकार का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह समाज में जातीय विद्वेष और अशांति फैलाने की मंशा से दिया गया प्रतीत होता है।

एडवोकेट सुशील कटारा द्वारा दर्ज की गई शिकायत में मांग की गई है कि संबंधित धाराओं के तहत अनुराग कश्यप के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को इस तरह के असंवेदनशील और अपमानजनक बयान देने की हिम्मत न हो।

इस दौरान अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से मिला, जिसमें एडवोकेट रितेश त्यागी, एडवोकेट इशू पचौरी, एडवोकेट प्रशांत, एडवोकेट शानू, एडवोकेट नितेश, एडवोकेट गिरीश कटारा और एडवोकेट संजय पचौरी सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से अनुराग कश्यप के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी वर्ग या जाति विशेष का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विरोध दर्ज कराने पहुंचे अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे बड़े पैमाने पर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


 संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा..

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई