सिख समाज, पंजाबी समाज व सिंधी समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर आतंकवादियों के लिए दिखाया आक्रोश


आगरा। आतंकवादियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों के निर्मम हत्या पर सिख समाज की महिलाओं ने रोष प्रकट किया एक स्वर में सभी ने इस कृत्य की निंदा की हजारों की गिनती में मौजूद सिख समाज, पंजाबी समाज व सिंधी समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री से मांग की कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए व इनकी पैरवी करने वाले पाकिस्तान पर भी सख्त कार्रवाई की जाए सभी ने एक स्वर मे कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कुकृत्य की कोई जगह नहीं है। जयकारों की गूंज के बीच सभी ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास की के प्रभु पिता परमेश्वर बिछड़ी रूहो को अपने चरणों में निवास दें व उनके परिवारों को दुख सहने का बल दें सरकार से भी उन परिवारों की मदद करने की अपील की गई। इस रोष प्रदर्शन में रेनू आहूजा, शशि बेदी, हरलीन कौर, चांदनी भोजवानी, राजविंदर कौर, रेनू भाटिया, रश्मि मीरचंदानी, तनु धर्मानी, सिमरन कौर, हरप्रीत कौर, गुरनूर कौर, मंजू अरोड़ा, रिचा जटाना, बलजीत कौर, नीतू सेठ, बबीता अरोड़ा, सुरजीत लखानी,इंदु सलूजा आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा



Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश