आगरा मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए अद्भुत पहल


आगरा। देश की सेवा में अपने अदम्य साहस और बलिदान का परिचय देने वाले हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के उद्देश्य से, एक विशेष पहल की गई है। आगरा मंडल के ईदगाह जंक्शन, आगरा फोर्ट और राजा की मंडी स्टेशन पर भारतीय रेलवे द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के सफल संचालन में योगदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में स्टेशन के प्लेटफॉर्म बेंचों को भारतीय सेना के रंगों में सजाया गया है। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना और युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा जगाना है। यह देशभक्ति और एकता का प्रतीक है।सेना के जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए यह पहल की गई है |यह पहल न केवल यात्रियों को सौंदर्यात्मक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें यह भी याद दिलाएगी कि हम जिस शांति और स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं, उसके पीछे हमारे सैनिकों का त्याग निहित है।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

चुन्नीलाल अग्रवाल धर्मशाला फर्जीवाड़े में नया मोड़ अग्रवाल समाज में फैला आक्रोश