मंडल रेल प्रबंधक ने सिग्नल एवं दूरसंचार नवनिर्मित डिपो भवन का उद्धघाटन किया।



आगरा। दिनांक 17.05.2025 को मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा सिग्नल एवं दूरसंचार (टेलीकॉम) विभाग की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित बिल्डिंग का फीता काटकर उद्घाटन किया | नई बिल्डिंग में उन्नत संचार उपकरण, तकनीकी कक्ष, प्रशिक्षण सुविधा एवं कर्मचारियों के लिए उपयुक्त कार्यस्थल उपलब्ध कराया गया है। इस भवन का उद्देश्य सिग्नलिंग और दूरसंचार से संबंधित कार्यों में समन्वय, दक्षता एवं निगरानी को बेहतर बनाना है एवं इससे विभागीय कार्यों की दक्षता एवं गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कर्मचारियों को एक उत्कृष्ट कार्यस्थल मिलने से कर्मचारियों/यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। यह भवन आधुनिक रेलवे संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा एवं समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जा सकेगी | 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय श्री सुबोध राजपूत, वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हर्षिकेश मौर्य, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर समन्वय श्री आर.के. बघेला, वरि. मंडल यांत्रिक इंजिनियर/ कै.वै. श्री राजकुमार वर्मा, मंडल परिचालन प्रबंधक /जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव व मंडल के समस्त शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा 

Comments

Popular posts from this blog

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 600 नवागत छात्रों का हुआ भव्य स्वागत

जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा नीलगिरी सिंध एनक्लेव, आस्था-भक्ति के संग भव्य जयंती उत्सव”

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई