प्लॉट धारकों का आठवें दिन भी धरना जारी, प्लाट धारक बुधवार से भूख हड़ताल करेंगे।
आगरा। कीठम भाण्डई रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है क्षेत्र के गांव नानपुर स्थित वर्षा स्टेट कॉलोनी में रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है लेकिन प्लॉट धारकों को अभी तक मुआवजे की कवायत नहीं की गई है जिससे परेशान होकर प्लॉट धारकों का नौवें दिन भी धरना जारी हे धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आज से वो भूख हड़ताल पर बैठ रहे हे लगातार धरना चल रहा है लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है प्लाट धारक बुधवार से भूख हड़ताल करेंगे।
धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रामवहोरी सिकरवार प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश सारस्वत जिला अध्यक्ष प्रिंस जैसवाल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दीक्षा शर्मा चंद्र मोहन जादौन नरेश तोमर बबलू रविंद्र सिंह मोती मुकेश विमला देवी ज्ञान देवी रीना देवी शांति देवी मौजूद रहे।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा.....

Comments
Post a Comment